बरेली
बरेली में अफसरों के दावे धुआं, घरों और दुकानों से बिक रहे गैस सिलिंडर
खुलेआम चल रहा है अवैध रिफिलिंग का कारोबार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एलपीजी की किल्लत के बीच गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और ओवररेटिंग धड़ल्ले से जारी है। कई मोहल्लों के घरों और दुकानों से चोरी-छिपे मनमुताबिक कीमत पर सिलिंडर रिफिलिंग का खेल जारी है। इससे जहां प्रशासनिक दावे तार-तार हो रहे हैं, वहीं हादसे की आशंका भी बनी हुई है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की टीम ने विगत दिवस स्टिंग किया तो यह हकीकत बेपर्दा हुई।
संकरी गलियों में न तो निगरानी का असर है, न ही कार्रवाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में इन दुकानों के शटर बंद रहते हैं। रात में कालाबाजारी की जा रही है। टीम ने सिलिंडर लदे वाहनों का पीछा किया तो इन ठिकानों का पता चला।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी और ओवर रेटिंग पर नियंत्रण के लिए टीमें निगरानी कर रही हैं। किसी घर या दुकान में अगर अवैध रिफिलिंग हो रही है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।



