बरेली

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सरकारी आवासों के आवंटन के सम्बन्ध में ली जानकारी

सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों के देयकों के भुगतान के सम्बन्ध में ली जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी को आज कलेक्ट्रेट में निरीक्षण हेतु पहुंचे जहां जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया तथा पुलिस कर्मियों द्वारा विधिवत सलामी दी गयी।
मण्डलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर पत्रावलियों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने इस दौरान जिलाधिकारी न्यायालय, नजारत अनुभाग, सामान्य अभिलेखागार, शस्त्र अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य महत्वपूर्ण पटलों पर पहुंचकर कामकाज, साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी न्यायालय तत्सम्बन्धी कर्मियों के पटलों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक जानकारी ली गयी।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि जनपद में छह नए वाहन आए हैं तथा एक इनोवा वाहन शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वाहनों की कोई कमी नहीं है। निरीक्षण के दौरान गोपन अनुभाग(न्याय सहायक प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ) के पटलों का निरीक्षण किया गया और उनके पटलों पर होने वाले कार्य यथा अभियोजन कार्यालय, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, परीक्षा संबंधी पत्रावलियां, ज्ञापन पत्रावली, आयोग से प्राप्त संदर्भ, ई-ऑफिस और ऑनलाइन प्राप्त पत्रावलियों की भी जानकारी ली गयी। सीबीएसई बोर्ड की मान्यताओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गयी, जिस पर अवगत कराया गया कि जनपद स्तर पर दो मान्यताएं लंबित हैं।
निरीक्षण के दौरान डाक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी।
शस्त्रानुभाग कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने समय-समय पर लाइसेंसों के नवीनीकरण की जांच कराने के निर्देश दिए, जिससे यह पता चल सके कि किन-किन के द्वारा नियमानुसार नवीनीकरण ना करवाते हुए अवैध रूप में शस्त्र अपने पास रखे हुए हैं। राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए पत्रावलियों के रखरखाव को देखा गया और अभिलेखागार में अग्निशमन व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अपर मजिस्ट्रेट सदर राम जनम सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button