मथुरा

मथुरा के चौक बाजार में आयकर विभाग ने पांच ठिकानों पर दी दबिश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। आयकर विभाग ने शहर के सर्राफा बाजार में बड़ी कार्रवाई की। चौक बाजार स्थित समृद्धि ज्वैलर्स सहित पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई से व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कार्रवाई बड़े पैमाने पर कर चोरी से जुड़ी बताई जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने चौक बाजार के बृजवासी कॉम्प्लेक्स में समृद्धि ज्वैलर्स की दुकान पर दबिश दी। साथ ही, कृष्णानगर स्थित समृद्धि ज्वैलर्स के शोरूम पर भी गहन जांच की गई। सूत्रों के अनुसार टीम ने गोविंदनगर के पुराने संगीत सिनेमा के पास एक स्वर्ण आभूषण निर्माण फैक्टरी पर भी छापा मारा। सभी स्थानों से टीम ने दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड, उत्पादन और स्टॉक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। टीम फिलहाल संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर अघोषित आय का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button