
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भारतीय नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर एनएच-33 स्थित शहर के प्रवेश द्वार भारत माता चौक पर तृतीय वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 35 फीट ऊंचे भगवा ध्वज को बदलकर विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।समारोह में नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अरविंद कुमार राणा एवं उपमेयर अविनाश यादव ने भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चना कर तिलक लगाया। भाजपा नेता टोनी जैन ने मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन कराया। इस दौरान सात फीट ऊंचे भारत माता के चित्र का भी श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया।भारत माता चौक की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी अम्बिका भवानी मैन पावर कंपनी ने ली है। कंपनी द्वारा चौक पर पुष्पों की बगिया विकसित कर इसे और अधिक आकर्षक बनाने की पहल की गई है। वहीं खंडेलवाल हैंडलूम के संचालक लखन खंडेलवाल द्वारा ध्वज की व्यवस्था लगातार की जाती रही है।कार्यक्रम में छठ पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष चंदन मेहता, सुधीर कुमार यादव उर्फ पीकू, अम्बिका भवानी कंपनी के संस्थापक सचिन खंडेलवाल, भाजपा नेता टोनी जैन , सोनू कुमार , गुंजन कुमार विकास रविदास, अवधेश कुमार, तिलेश्वर कुमार, सूरज कुमार, विजय राणा, तिवारी साव सहित आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक टेकलाल साव, जागो यादव, देवेंद्र यादव, अधिवक्ता बापी करण, ब्रजेश कुमार, दयानंद गुप्ता, योगेश कुमार साव, हीरा राम, सुनील कुमार एवं मो. सुहैल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवा ध्वज फहराया।इस अवसर पर मेयर अरविंद कुमार राणा ने भारत माता के आदमकद चित्र का उद्घाटन करते हुए चौक के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां भारत माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा मंदिर निर्माण की भी योजना है।साथ ही जानकारी दी गई कि नगवां स्थित वीर हनुमान चौक पर हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



