पाकुड़
यार मोहम्मद ने आयोजित की दावत-ए-इफ्तार, रोजेदारों ने की देश की सलामती की दुआ
Yar Mohammad organized Iftar party, fasting people prayed for the safety of the country.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जाने-माने समाजसेवी यार मोहम्मद ने अपने आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के रोजेदारों के साथ ही कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इफ्तारी से पहले सभी ने देश की अमन-चैन, तरक्की और सलामती के लिए विशेष दुआएं की, जिससे एक सकारात्मक और भाईचारे का संदेश प्रसारित हुआ।



