ललितपुर

युवक पर हमला, डंडों से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जिरौन निवासी लोकेश उर्फ गुडडू पुरोहित पुत्र रामनिवास पुरोहित ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 18 मार्च 2026 को शाम करीब 6 बजे वह अपना काम निपटाकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ककरुवा के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पीडि़त के अनुसार, आगे बढऩे पर केपीएस कॉलेज के पास आरोपियों ने बाइक आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में पीड़ित के सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। पीडि़त ने बताया कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर आरोपियों की पहचान सौरव अहिरवार निवासी ककरुवा तथा लोकेन्द्र यादव निवासी महेशपुर (दावनी रोड) सहित एक अन्य अज्ञात के रूप में हुई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button