शहीद सुदन महतो का 34 वां शहादत दिवस आज से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। शहीद सुदन महतो का 34 वां शहादत दिवस 21 मार्च को शिवा महतो हाई स्कुल सिजुआ स्थित उनकी समाधि स्थल पर मनायी जाएगी।इस अवसर पर 21 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाली सप्ताह व्यापी शहीद सुदन मेला का उद्घाटन भी किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बेबी देवी, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह,डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो,टुंडी विधायक मथुरा महतो,बागोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल होगें।यह जानकारी शहीद सुदन महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष कार्तिक महतो,सचिव राज कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष एतवारी महतो ने दी है।उन्होंने बताया कि 21 मार्च को शहीद सुदन महतो को श्रद्धांजलि एवं आम सभा होगी।
22 मार्च को डाँस प्रतियोगिता, 23 मार्च को जागरण, 24 मार्च को झूमर प्रतियोगिता, 25 मार्च को खोरठा लोकगीत,26 मार्च को छौ नृत्य, 27 मार्च को हिंदी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया।




