बेतुल
बैतूल आखिर किसको बचा रहे डिवीजन के जिम्मेदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल अंडर ट्रेनिंग आईएफएस एसडीओ,खुद मौके पर पहुँचे थे जांच के लिये और उन्हें कटाई भी मिली थी वहीं शनिवार को ही रेंजर का प्रतिवेदन भी पहुँच गया है फिर भी कोई कार्यवाही न होना और नाकेदार डिप्टी को बचाने के लिए या फिर इस कार्यवाही में एसडीओ पर भी गिरेगी गाज, इसलिए डीएफओ ने नही की अब तक कोई कार्यवाही,उठ रहे गंभीर सवाल,मध्यप्रदेश के बैतुल में जंगलों की अवैध कटाई जोरों पर है यहाँ जिम्मेदार ही जंगलों की बेशकीमती सागौन बेचकर अपनी जेबें भरने में लगे हुए है पर जिम्मेदार एसी में बैठकर मौज उड़ा रहे है उन्हें जंगलों से कोई मतलब ही नही है जिसका फायदा नाकेदार डिप्टी उठा रहे है जी हां हम बात कर रहे पश्चिम वन मंडल की सांवलीगढ़ रेंज की सिताडोंगरी सर्किल में हुई अवैध कटाई की जिसमे जांच के नाम पर शिवाय खानापूर्ति कुछ हो ही नही रहा है सूत्र बताते है कि जिस रेंजर के चार्ज में सांवलीगढ़ रेंज है उसका एक संदिग्ध मामला जांच में है जिसमे आठनेर मॉर्शी रेंज में अवैध कटाई कर बेचने के मामले में निलंबित भी हुए थे पर आज तक उस मामले में कोई कार्यवाही नही हुई वहीं उसी रेंजर को सांवलीगढ़ रेंज भी दे दी गई जिसमें सिताडोंगरी सर्किल की धौल बीट में कक्ष क्रमांक 1416 में सैकड़ो सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई इनके डिप्टी और नाकेदार करवा रहे है और ठूठों पर फर्जी पीओआर नम्बर डालकर जांच करने वाली टीम को गुमराह करने से भी पीछे नही हट रहे है इस मामले की जानकारी जब पीसीसीएफ तक पहुँची थी तो उन्होंने विजिलेंस का उड़नदस्ता भी बैतूल भेजा था पर कोई जांच नही की गई उनको भी रेंजर और एसडीओ ने मिलकर सेट कर लिया जबकि साफ साफ नजर आ रहा है कि ताजे कटे पेडों पर फर्जी पीओआर नम्बर डाले गए है जिसकी पुष्टि भी अंडरट्रेनिग आईएफएस जो कि अभी एसडीओ के चार्ज में है ने खुद मौके पर जाकर की थी और पीओआर की जांच की बात भी कही थी
अब सवाल यह है कि एक अंडरट्रेनिंग आईएफएस
जो अभी एसडीओ रहते हुए अवैध कटाई मामले में कार्यवाही को टाल रहे है तो फिर जब फुल फ़्लैश डीएफओ बनेगें तो क्या हाल होंगे इनके जंगल के वही बस जांच पर जांच ही चल रही है आखिर कब होगी पूरी यह जांच, वहीं रेंजर को 12 ठूठ भी मिले थे जिसका प्रतिवेदन भी रेंजर ने शनिवार को बैतूल पहुँचा दिया है पर कार्यवाही जिस प्रकार से परहेज किया जा रहा है यह गम्भीर सवाल खड़े कर रहा है
एक ओर तो देश के यशश्वी प्रधानमंत्री एक पेड़ माँ के नाम पर लगाने और जंगलों को बचाने का संदेश दे रहे है वहीं जंगलों में सागौन की अवैध कटाई होना और कार्यवाही न होना समझ से परे है और दूसरी तरफ नाकेदार पूरे गांवमें यह बोलकर ग्रामीणों का डरा रहा है कि मेरे ऊपर एसडीओ और डीएफओ का हाथ है मुझ पर कोई कार्यवाही होना ही नही है कोई मेरा कुछ नही बिगाड़ सकता राज्य की क्या दिल्ली की टीम आ जाये पर होना कुछ भी नही है अब इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप गया है उनका कहना है कि इस मामले में अब भोपाल जाकर प्रदेश के मुखिया से इस मामले की शिकायत की जाएगी और नाकेदार और डिप्टी पर कार्यवाही की मांग की जाएगी ।अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में कब मुख्यमंत्री संज्ञान लेते है या जनता के टेक्स के करोड़ों रुपयों की बंदरबांट डिवीजन के जिम्मेदार अधिनस्थों के साथ मिलकर करके प्रदेश का खजाना खाली करते रहेंगे।




