बरेली

चैत्र नवरात्र: शिवसेना और हिंदू जागरण मंच ने की मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग

थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; नौ दिनों तक दुकानें बंद रखने का आग्रह-

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
फरीदपुर/बरेली : चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की शुरुआत के मद्देनजर क्षेत्र में धार्मिक शुद्धता और शांति बनाए रखने के लिए गुरुवार को शिवसेना तहसील प्रमुख और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मुलाकात की और नवरात्र के दौरान मांस, मछली व अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
शिवसेना के सदस्यों ने थाना प्रभारी  राधेश्याम को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक क्षेत्र की सभी मांस-मछली और अंडों की दुकानों व बिक्री केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाए। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि सनातन धर्म में नवरात्र का समय अत्यंत पवित्र होता है, जिसमें श्रद्धालु नौ दिनों तक कठिन व्रत और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँच सकती है।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के गौरव श्रीवास्तव और शिवसेना के विकास सिंह के साथ कई सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button