बरेली
कलेक्ट्रेट की सड़कों को कराया गया दुरुस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। परिसर के अंदर की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहां बरसात के दौरान पानी भी भर जाता है। अब सड़कों के दुरुस्त और ऊंचा होने से पानी भरने की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। सड़कों की मरम्मतीकरण के दौरान कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के तरफ के जर्जर हिस्से की भी मरम्मत की मांग उठाई थी।



