गाजियाबाद

यूजीसी ‘काले कानून’ पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से निराशा

अब 23 मार्च को होगी अगली सुनवाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : यूजीसी से जुड़े तथाकथित ‘काले कानून’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च  को होनी निर्धारित की गई है। सुनवाई पूरी न हो पाने पर सवर्ण महासंघ व विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों में इस कारण निराशा देखी जा रही है।
राष्ट्रवादी सवर्ण महासंघ के प्रभारी ठाकुर मनीष सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विशेष मामलों में रात में भी अदालत खोलकर फैसले सुनाए गए हैं, जबकि यूजीसी से जुड़े इस मामले में लगातार कुछ ना कुछ अड़चनें लगाकर देरी हो रही है।
ठाकुर मनीष सिंह ने आगे कहा कि स्वर्ण समाज को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है और वे आशा करते हैं कि 23 मार्च को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में निष्पक्ष और समाज के पक्ष में अपना महत्वपूर्ण निर्णय देगा।
इस बीच, मामले की अगली तारीख मिलने के बाद संबंधित पक्षों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और सभी की निगाहें अब 23 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button