उत्तरकाशी

हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी से ठंडक लौटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों भारी बर्फबारी हो रही हैं । जनपद की ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते सड़कें भी अवरुद्ध हो गई । उत्तरकाशी के हर्षिल , गंगोत्री ,यमुनोत्री में बर्फबारी की सूचना मिल रही हैं । प्रशासन ने भी बर्फीले भूंकप की अंशका के मध्य नजर सभी प्रशासनिक इकाइयों को सक्रिय कर दिया है । यमुनाधाटी मे माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में बर्फबारी की सूचना प्राप्त हुई है । वही माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ ,मुखवा में बर्फबारी हो रही है । पर्यटक स्थल हर्षिल में भी बर्फबारी हो रही है । इन क्षेत्रों में सडकें भी बर्फबारी के चलते अवरुद्ध हो रही है । जिसे यातायात के लिए सुचारू बनाये रखने के लिए सीमा सड़क सगठन कार्य कर रहा है । बर्फबारी के चलतें ठंड बापस लौट प्रतीत हो रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button