ललितपुर

हिन्दूवादी संगठन ने मनाया हिन्दू नव बर्ष

गौशाला अखाड़ा हनुमान मंदिर के पास दीपोत्सव कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। तालाबपुरा गौशाला अखाड़ा के पास हनुमान मंदिर के निकट हिंदूवादी संघटन ने मनाया नव बर्ष हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू नव वर्ष चैत्र मास शुक्ल तिथि विक्रम संवत 2083 को दीपक जलाकर श्रीरामचंद्रजी व हनुमानजी का पूजन किया गया। तालाबपुरा में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाकर मिष्ठान वितरण किया गया। अध्यक्षता शील चन्द सिंघई व संचालन पूर्व पार्षद शान्तसागर साहू ने किया। हिंदू नव वर्ष का आध्यात्मिक, पौराणिक और प्राकृतिक हर तरह से बहुत महत्व होता है। हिंदू नव वर्ष के साथ ही कई व्रत-त्योहार की शुरुआत होती है। जिसमें नवरात्रि प्रमुख होता है। हिंदू नव वर्ष को विभिन्न राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चंद जैसे नामों से जाना जाता है। वहीं हिंदू नव वर्ष हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शुरू होता है। हिंदू नव वर्ष को सजृन और नवआरंभ का दिन माना जाता है। इस दौरान आदर्श जैन, मुन्नालाल जैन, संजय जैन, फूलचन्द, जिलापंचायत सदस्य भवानी यादव, अरविंद संज्ञा, नरेश बिदुआ, नरेन्द्र पाठक, अशीष तिवारी, पंकज रैकवार, छक्की लाल साहू, अमित श्रीवास्तव, भरत पुरोहित, हरगोविंद सोनी, हाकम सिंह, किशन पटेल, रज्जन चतुर्वेदी, मुन्ना तिवारी, हेमंत गिरी, मोनू गिरी, रजनीश गिरि, रजत गिरी, रामरतन माली, मनजीत करोसिया, मनीष पवैया, विक्की सोनी, मुकेश जैन, प्रभु, कोमल, पूरन, रतन, प्रकाश, कमता, प्रताप कुशवाहा, अंकित, शिवाजी, टोनी, संजय, प्रैम जगदीश, कुंदन सेन, रोहित यादव, रामेश्वर साहू बड़े, शिवम यादव, कल्लन चौबे, प्रताप सोनी, विपिन सराफ, वकील आनंद रानू, सौरभ साहू, शैलेश राठौर, मनीष रजक, अतुल खरे, प्रदीप गिरि, शंकर कुशवाहा, सुनील सोनी, परमानन्द झा, पप्पू पाल, छोटे साहू, रूपेश, महेश श्रीवास्तव, गोविन्द श्रीवास्तव, बल्देव राजा, लक्ष्मी नारायण माली, राजू जोशी, आशा साहू, संतोष सोनी, सुदामा सोनी, लक्ष्मण बारी, लीलाधर उपाध्याय, के.के.साहू, दिनेश हलवाई, राजा जैन, सोनू श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button