जालौन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का व्यापारी सम्मान समारोह 22 को
ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के साथ बाजारों में पार्किंग व्यवस्था हो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। भारतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण तिवारी व जिलाध्यक्ष प्रभात तिवारी ने कई व्यापारी नेताओं के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि जिला मुख्यालय में 22 मार्च को व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमें बतौर अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व राज्यमंत्री नटवर गोयल होंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यापारी नेता द्वय ने बताया कि 22 मार्च को स्थानीय दीवौलिया रिसोर्ट में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसियेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री नटवर गोयल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारी सम्मान समारोह में 15 व्यापारियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने बहुत छोटे स्तर से कार्य करके आज जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में अपने व्यापार को एक मुकाम तक पहुंचाया है। ऐसे व्यापारियों ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव भी देखे। ऐसे व्यापारियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण पल उनके साथ साझां करके उनके माध्यम से उन युवा व्यापारियों और युवाओं को संदेश देना चाहते हैं जो कि एक छोटे से व्यापारिक नुकसान से अपने मनोबल को तोड़कर कमजोर पड़ जाते हैं और किसी न किसी गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं। उनको यह संदेश देना चाहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होगी। वार्ता के दौरान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारी समाज को एक मंच पर लाना, उनके योगदान का सम्मान तथा व्यापार से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाना है। आज व्यापारी वर्ग कई समस्याओं का सामना कर रहा जिसमें बाजारों में पार्किंग की समस्या के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर की नितांत आवश्यकता है। साप्ताहिक बंदी के समान नियम लागू हों पहले दवा और बीज के पोर्टल यदि लागू किये जाते हैं तो वह उत्पादन तक लागू हों। इस दौरान व्यापारी नेता अमित तोमर, फिरोज खान, जेपी प्रजापति, राजेश दीवौलिया, विजय वाजपेयी, अनिल ओझा, सुशील जायसवाल, कैलाश प्रजापति, दिलीप गुप्ता, गोलू निरंजन सहित अनेकों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

