बरेली

ईद पर्व की तैयारी को लेकर ईदगाह परिसर का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में एसपी सिटी मानुष मानुष पारीक व एडीएम सिटी सौरभ दुबे द्वारा बाकरगंज ईदगाह परिसर का भ्रमण कर आगामी ईद पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा समस्त बल को त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सतर्क रहने के दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है तथा समुचित व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button