असम के तिनसुकिया निर्वाचन जिले में व्यय पर्यवेक्षकों के साथ व्यय निगरानी कोष की बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : 9 अप्रैल को होने जा रहें असम विधानसभा चुनाव के लिए तिनसुकिया निर्वाचन जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सदिया, डुमडुमा और तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त टी.आई.अयम्पारुमल और मार्घेरिटा , माकूम तथा डिगबोई विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त रघुवीर सिंह की उपस्थिति में नये भवन के सभागृह में निर्वाचन व्यय निगरानी कोष की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। दोनों व्यय पर्यवेक्षकों ने प्रत्याशियों के व्यय पर्यवेक्षण से जुड़े स्टेटिक सर्विलांस दल, फ्लाइंग स्क्वायड, वीडियो सर्विलेंस दल, वीडियो व्यूइंग दल, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, एकाउंटिंग टीम, आर्क्षी तथा हिचापरक्षण दल आदि के कार्यों का विस्तार से ब्योरा समझाया। प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय पर कड़ी नजर रखने के साथ ही व्यय पर्यवेक्षण के क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के नीति निर्देशनों का कठोरता से पालन करने के लिए बैठक में दोनों व्यय पर्यवेक्षकों द्वारा निर्देश दिए गए।



