हजारीबाग

रामनवमी संरक्षण समिति  ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात।

नशामुक्त रामनवमी के लिए संकल्प ले और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करे रामभक्त : प्रशांत प्रधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन, हजारीबाग पुलिस श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति सद्भावना विकास मंच सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है इसी क्रम में हजारीबाग की रामनवमी के सफल संचालन में अपनी महत्ती भूमिका निभाने वाले रामनवमी संरक्षण समिति ने भी अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है जिसको लेकर रामनवमी संरक्षण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान संरक्षक विजयानंद दास ,  राजेश गोप राजकुमार गोप , ओमप्रकाश गोप मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया इस दौरान सबों ने एक स्वर में उपायुक्त को आश्वस्त कराते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी संरक्षण समिति अपने दायित्वों के प्रति संकल्पित होते हुए रामनवमी जुलूस के सफल संचालन में अपनी महत्ती भूमिका निभाते हुए नशा मुक्त रामनवमी के लिए लोगों को प्रेरित करेगा आगे रामनवमी संरक्षण समिति ने उपायुक्त को दंगल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने हजारीबाग के  लाखों राम भक्तों से अपील करते हुए कहा है कि इस वर्ष की रामनवमी पूर्णतया नशा मुक्त हो इसके लिए हजारीबाग के युवा संकल्प लें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button