बालाघाट
धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया रानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस
शहर में निकली भव्य शोभायात्रा , शिव तांडव सहित अन्य झांकिया रही आर्कषक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी २० मार्च को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस जिला लोधी महासभा द्वारा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधु मोती उद्यान स्थित स्व. रामाबापू प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर वहां से रैली निकाली गई। जो रानी अवंतीबाई चौक पहुंची। जहां उपस्थित प्रमुख अतिथियों द्वारा वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रानी अवंतीबाई अमर रहे के जयघोष किए। तत्पश्चात् शोभायात्रा कालीपुतली चौक, राजघाट चौक, महावीर चौक, हनुमान चौक से होते हुए आम्बेडकर चौक से मोती उद्यान स्थित स्व. रामाबापू प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में दो सैकड़ा से अधिक महिलाएं वेशभूषा में अवंती बाई के प्रतीक स्वरूप शामिल रही। वहीं झांकियां आर्कषक रही। इसके अलावा रायपुर व नागपुर से आए कलाकारों ने शिव ताडंव सहित अन्य नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। शोभायात्रा के बाद मोतीउद्यान में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख वक्ताओं ने वीरांगना अवंतीबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, पूर्व केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष उदससिंह नगपुरे, लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक लिल्हारे, युवा जिलाध्यक्ष हर्ष मुंजारे, महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती शीला नगपुरे, सहजलाल उपवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।




