जालौन

गोलीकांड से फैली सनसनी बाल-बाल बचा युवक, मचा रहा हड़कंप

 हमले में युवक घायल राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के बाद कानपुर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल चैकी अंतर्गत जालौन रोड स्थित श्री हरि होटल के पीछे ब्लू हेवन स्विमिंग पूल के पास देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पर अज्ञात हमलावर द्वारा अचानक गोली चला दी गई। इस सनसनीखेज वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया और बाद में हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सोनू राजावत पुत्र इन्द्रपाल सिंह राजावत के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि सोनू किसी पारिवारिक कार्यक्रम (त्रयोदशी) में शामिल होकर अपने घर लौटे थे। जैसे ही वह अपने घर के बाहर पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे एक दबंग हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि चलाई गई गोली सीधे युवक को न लगकर उसकी मोटरसाइकिल में जा धंसी जिससे वह बाल-बाल बच गया। हालांकि गोली से निकले छर्रे युवक के दाहिने पैर और कमर में जा लगे जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गोली लगते ही युवक मौके पर ही गिर पड़ा और आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पास में खड़ी एक चार पहिया गाड़ी में बैठकर तेजी से भाग निकला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। घायल युवक को तुरंत उसके परिजनों और मोहल्ले के लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं जिनके आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस गोली कांड का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोतवाली पुलिस को कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बावजूद इसके पुलिस अपनी ओर से सक्रियता दिखाते हुए जांच में जुटी हुई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
कुठौंद (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम विजबाहा में एक व्यक्ति ने  क्लेश के चलते फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विजबाहा निवासी अर्जुन पुत्र यादराम उम्र लगभग 25वर्ष अपनी पत्नी से शराब पीने के कारण अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था लेकिन कल रात को इतना कलेश हो गया कि अर्जुन ने अपने ही खेतो पर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली अर्जुन तीन भाई थे अर्जुन की शादी को पांच वर्ष हो गए उसके एक छोटी बेटी भी है घर बालों का रो रो कर बुरा हाल है।हुई घटना की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को मिली उन्होंने तुरंत उप निरीक्षक हर्ष वर्धन त्रिपाठी को घटना स्थल पर मय कांस्टेबल ब्रजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे शव को पेड़ से उतारा गया और पंचनामा भरकर विच्छेद ग्रह उरई के लिए भेजा गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button