नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। माह-ए-रमजान के विदा होने के अहसास और ईद की दस्तक के बीच शुक्रवार को जनपद भर में ‘अलविदा जुमा’ की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मस्जिदों में हजारों हाथ खुदा की बारगाह में उठे और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच नमाजियों का उत्साह देखने को मिला।
……
मस्जिदों में उमड़ा आस्था का सैलाब
रमजान के आखिरी जुमे पर शहर की छोटी-बड़ी सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही।
जामा मस्जिद में नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने शिरकत की।
यहाँ सबसे अंत में दोपहर 2:15 बजे नमाज मुकम्मल हुई।
शहर में दोपहर 12:55 बजे से लेकर 2:15 बजे तक अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का सिलसिला जारी रहा।
……
सुरक्षा के पुख्ता रहे इंतजाम
नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया।सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था में कोई खलल न पड़े।
……
ईद की तैयारियां को लेकर बाजारों में रही रौनक
अलविदा की नमाज अदा होते ही ईद-उल-फितर की तैयारियां शुभंकर दी थीं
”बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही। सेवइयों, नए कपड़ों और इत्र की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा है।”
प्रशासन ने ईद को लेकर भी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे।