श्रीशांतिस्वरूप इंटर कॉलेज की लैब में मिला प्रवक्ता का शव, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी)- : हापुड़ श्रीशांतिस्वरूप इंटर कॉलेज की लैब में कृषि प्रवक्ता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई । फिलहाल मौत की वजह जहरीला पदार्थ बताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया , जब कॉलेज की कृषि लैब के अंदर एक शिक्षक का शव मिलने की सूचना सामने आई । मृतक की पहचान 55 वर्षीय रविंद्र चौधरी के रूप में हुई हैं । जो मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र के गांव उत्तरी खाटायन के निवासी थे और कॉलेज में कृषि प्रवक्ता के पद पर तैनात थे । बताया जा रहा है कि इन दिनों उनकी ड्यूटी दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षार्थियों की कॉपियां जांचने में लगी हुई थी । गुरुवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह वापस अपने कॉलेज लौटे थे ।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब कॉलेज कर्मचारी प्रबल कुमार लैब के पास पहुंचे तो दोनों गेट अंदर से बंद मिले , काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला , इसके बाद कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां रविंद्र चौधरी का शव लैब के अंदर पड़ा मिका । घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई । पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू की । फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं… शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है… हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है…




