जालौन

कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे यही शासन की मंशा : गौरीशंकर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का कार्यक्रम नगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि बच्चों की प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संसाधन सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है, जिससे कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रह सके। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने ब्लॉक क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। एसआरजी अभिलाष तिवारी ने निपुण भारत मिशन पर कार्यशाला का उन्मुखीकरण किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने डीबीटी एवं शारदा कार्यक्रम की जानकारी दी। एआरपी शिव कुमार ने प्री प्राइमरी शिक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक आलोक खरे ने किया। उनके द्वारा गाए गीत ‘पढ़ोगे, लिखोगे’ को उपस्थितजनों ने सराहा। इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. नितिन मित्तल, प्रभात कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, अभिलाष तिवारी, रोहित त्रिपाठी, रीनू पाल, सारिका सिंह, रमाकांत  द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव, सौरभ खरे, विद्यासागर मिश्र, नरेश निरंजन, सुनील निरंजन, लालजी पाठक, मधुलता गुप्ता, संजीव सोनकिया, भूरी देवी, गोविंद दीक्षित, मिलिंद सेन, सरोज गुप्ता, ममता निरंजन, किरन वर्मा आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button