मथुरा

मथुरा के अंतापाड़ा में जल्द होगा श्री कुब्जा-कृष्ण मंदिर का कायाकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर ब्रज यात्रा पर आईं हैं। पिछली बार वह अंतापाड़ा के प्राचीन श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। राष्ट्रपति के आने से पहले जर्जर मंदिर को इस लायक बनाया गया कि राष्ट्रपति यहां पूजा कर सकें। अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है। शासन को एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। राष्ट्रपति ने 25 सितंबर, 2025 को अंतापाड़ा स्थित श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर के दर्शन किए थे। प्रशासन ने तब अंतापाड़ा की संकरी गलियों में लाखों की लागत से कार्य कराए। गलियां बनाई गईं। नाले को कवर किया गया। जीणशीर्ण मंदिर की रंगाई-पुताई कराने के साथ उसकी टूटी सीढि़यां बनाईं और रेलिंग लगाई गईं। तब यहां के लोगों को आस जागी थी कि मंदिर का स्वरूप भव्य होगा। मंदिर के महंत आशीष चतुर्वेदी का कहना है कि राष्ट्रपति के यहां पूजा अर्चना करने के बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मंदिर का मुआयना किया। नौ मार्च को परिषद के तत्कालीन सीईओ सूरज पटेल ने मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने महंत को बताया कि जल्द ही मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। लाखों रुपये की लागत से मंदिर के पुनरुद्धार के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। मंदिर के आसपास की जमीन को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। महंत आशीष ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति से प्रार्थना की थी कि मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद वह मंदिर में पधारें, इस पर राष्ट्रपति ने सहमति जताई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button