गाजियाबाद

गाजियाबाद में पशुपालन विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालन विभाग के सहयोग से किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में जनपद के पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों और पशु मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों तक पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और जानकारी को पहुंचाना है। कार्यक्रम में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बीमारियों की रोकथाम और बदलते समय के अनुसार पशुओं के रखरखाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. पी. पांडेय सहित जनपद के सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर डॉ. हरिवंश सिंह ने पशुओं के प्रजनन, बांझपन, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के नवीनतम तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का अगला चरण प्रत्येक विकास खंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जहां 100 प्रगतिशील पशुपालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई और निर्देश दिया गया कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाया जाए। साथ ही हर पशु चिकित्सालय में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पशुपालकों को जोड़ने और उन्हें नियमित जानकारी देने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि सरकार की ‘सबका साथ, सबका प्रयास, सबका विश्वास, सबका विकास’ नीति के तहत पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Oplus_16908288
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button