खैरथल

मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत वार्ड सभा आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल : मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड स्तर पर तैयारियों को गति दी जा रही है। परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत यह अभियान 19 मार्च से 15 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
अभियान के तहत नगर परिषद खैरथल क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड की “समग्र वार्ड प्रोफाइल” तैयार की जाएगी। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसंख्या, आर्थिक गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक जानकारी एकत्र की जाएगी।
इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन और समन्वय के लिए 20 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे नगर परिषद खैरथल के सभागार में वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
प्रशासन ने सभी आमंत्रितों से अपील की है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अभियान के सफल संचालन में सहयोग प्रदान करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button