बरेली
कायस्थ महासभा की महिला शक्ति ने नवसंवत्सर पर किए कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बरेली की महिला मोर्चा ने आज नवसम्वत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिला संभाग की जिलाध्यक्ष रश्मि प्रधान ने कहा कि चैत्र नवरात्र का प्रथम दिवस ही सनातन धर्म का नव वर्ष का पहला दिन है।
महानगर अध्यक्ष बबिता रेक्रीवाल ने चैत्र मास में पड़ने वाले नवरात्र के महत्व और रामनवमी पर बिंदुवार प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिलाओं ने सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए । गरिमा सक्सेना ने माता के 52 पीठ के बारे में सभी को विस्तार से समझाया । इस अवसर पर रश्मि प्रधान, बबिता रेक्रीवाल, गरिमा सक्सेना ( मढ़ीनाथ अध्यक्ष ),आरती सक्सेना,प्रीति कमठान , किरन सक्सेना,जया श्रीवास्तव , रचिता प्रधान, डॉ सौंदर्य सक्सेना, शालू सक्सेना,प्रियंका सक्सेना, सारिका सक्सेना,वंदना सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना,पूजा सक्सेना, रजनी सक्सेना, प्रिया खरे उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सक्सेना ने किया ।



