हजारीबाग

अब सारे निर्णय जिला मुख्यालय में नहीं बल्कि गाँव के चौपाल पर बैठकर होंगे – विकास राणा

पेसा कानून की अधिसूचना जारी किये जाने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हज़ारीबाग झारखण्ड सरकार ने पेसा कानून को झारखण्ड में लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी ! झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को बधाई दी और कहा कि झारखण्ड में पेसा कानून लागू हो जाने से ग्राम सभा मजबूत होगी और पेसा कानून के तहत ग्राम सभा से अनुमति लेकर अब पदाधिकारियों को सारे निर्णय लेने होंगे। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के सभी निर्णय जिला मुख्यालय में नहीं बल्कि गाँव के चौपाल पर बैठकर होंगे ! झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य बनने के 25 साल बाद माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पेसा कानून लागू कर एक ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ साथ राज्य की जनता के प्रति अपना दृढ़ संकल्प दिखाया है। सरकार के इस निर्णय से गाँव में स्वशासन की स्थापना की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने माननीय मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके पुरे मंत्रिमण्डल के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पेसा कानून को केबिनेट से मंजूरी दी और आज सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर झारखण्ड की ग्रामीण जनता को बहुत बड़ा सौगात दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button