ललितपुर
108 एंबुलेंस ने पेश की तत्परता की मिसाल
गंभीर मरीज को ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार देते हुए झांसी पहुंचाया

रेफरल के दौरान ईएमटी ने संभाली मरीज की स्थिति
वाइटल पैरामीटर और ब्लड ग्लूकोज की जांच कर दी चिकित्सकीय देखभाल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जखौरा ब्लॉक के ग्राम कुआतला निवासी 22 वर्षीय रघुवीर को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया। इस दौरान एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने मरीज की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए रास्ते में आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई। मरीज को जिला अस्पताल ललितपुर से झांसी ले जाने के दौरान ईएमटी ने सबसे पहले उसके आवश्यक वाइटल पैरामीटर की जांच की। मरीज की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संबंधित चिकित्सक से परामर्श लिया गया। इसके बाद मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और ब्लड ग्लूकोज लेवल की जांच की गई। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार मरीज को आईवी फ्लूइड (नस के माध्यम से तरल पदार्थ) भी दिया गया। ललितपुर से झांसी तक रेफरल के दौरान ईएमटी लगातार मरीज की स्थिति पर नजर बनाए रहा। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य से मरीज की निगरानी की गई। एंबुलेंस कर्मी की सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ मरीज को आगे के उपचार के लिए झांसी पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस सेवा का कार्य केवल मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचाना ही नहीं, बल्कि जरूरत पडऩे पर रास्ते में आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा और निगरानी उपलब्ध कराना भी है। आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित ईएमटी द्वारा मरीज की स्थिति का आकलन, ऑक्सीजन सपोर्ट और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण होता है। इस मामले में भी एंबुलेंस कर्मी द्वारा सफर के दौरान मरीज की देखभाल किए जाने से उसे झांसी में आगे का उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिली।



