अमरोहा

शिक्षक दिवस पर एसबीआई हसनपुर ने 30 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया शिक्षकों का मान-सम्मान

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा हसनपुर की ओर से शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे गंगेश्वरी ब्लॉक के 16 तथा हसनपुर ब्लॉक के 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कुल 30 शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें 27 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग तथा तीन शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक गंगेश्वरी के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने एसबीआई हसनपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह में क्षेत्रीय अधिकारी उत्तम कुमार मिश्रा, सहायक प्रबंधक शिवांगी वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चंद्रपाल, प्रधानाचार्य महीपाल सिंह, कमल सिंह, विनोद कुमार गौतम, विकास राहुल, राघवेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, देवकांत, भारत भूषण, सोम सिंह, विकास कुमार, कुलदीप सिंह, नमित कुमार, राज नारायण, कमल, दीपेंद्र, मोहम्मद सुलेमान, कर्णवीर सिंह, छत्रपाल सिंह, अरविंद पोसवाल, गरिमा राणा, मोनिका रानी, कल्पना वर्मा, विजेंद्र सिंह, मदनपाल, सुभाष चंद्र, हेमेंद्र सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button