अमरोहा

गजरौला में होली की रौनक बाजार में खरीदारी शुरू

गुलाल-पिचकारी की दुकानें सजीं पुलिस गश्त पर

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला में होली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।कस्बे के प्रमुख बाजारों में गुलाल रंग,पिचकारी और बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।दुकानदारों ने होली को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक और रंग-बिरंगे उत्पाद सजाए हैं जिससे बाजार का माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया है।खासकर बच्चों में पिचकारी और रंगों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
शहर के मुख्य चौराहों और व्यस्त बाजारों में दुकानों की संख्या बढ़ गई है और ग्राहकों के आने की उम्मीद में व्यापारी तैयारियां पूरी कर चुके हैं।वहीं त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।गजरौला थाना प्रभारी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए होली मनाने की अपील की है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button