पाकुड़

उच्च न्यायालय में लंबित मामलों पर उपायुक्त की समीक्षा बैठक, एक सप्ताह में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश

Deputy Commissioner holds review meeting on pending cases in High Court, directs filing of counter affidavits within a week

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार उन मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें सरकार की ओर से प्रतिशपथ पत्र/कारण पृच्छा दायर नहीं किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों में एक सप्ताह के भीतर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि न्यायालय में सरकार का पक्ष समय पर प्रस्तुत हो सके। उन्होंने तथ्य विवरणी को कंडिकावार जांच कर सटीक जानकारी के साथ अनुमोदित करने और न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में जिला विधि शाखा के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button