बोकारो

मानदेय से वंचित शिक्षिकाओं ने डीसी को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। शिक्षिकाओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि लोक सभा आम चुनाव 2024 के सामग्री कोषांग में कार्य करने वाले 177 शिक्षकों में से कुछ शिक्षकों को एक बेसिक वेतन के बराबर मानदेय का भगुतान किया गया है जबकि हम शिक्षिकाओं को मानदेय भुगतान से वंचित रखा गया है। शिक्षिकाओं ने कहा कि हमलोग भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक चुनाव कोषांग के सभी कार्यों को पूरा किया है फिर मानदेय भुगतान में इस तरह का भेदभाव क्यों किया गया। डीसी ने प्रतिनिधि मंडल को समस्या का निदान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुनिता कुमारी, तारा लकड़ा, अलका मिश्रा, सीमा भारती, अंजली पंडित, बबिता कुमारी , वीणा शर्मा, रानी रंजना, निकी कुमारी, मंजूला कुमारी, सुनिता आदि शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button