
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोहिलखंड जीएसटी प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन 14 मार्च 2026 को होटल पाम बिस्ट्रो, सिविल लाइंस, बरेली में किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सीए पवन अग्रवाल की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं —
अध्यक्ष: सीए सुमित अग्रवाल
उपाध्यक्ष: सीए शैलेन्द्र कुमार माहेश्वरी
सचिव: सीए अर्पित खंडेलवाल
संयुक्त सचिव: सीए वैभव चावला
कोषाध्यक्ष: सीए हर्षित मेहरा
कार्यकारिणी सदस्य: सीए कपिल वैश्य
कार्यकारिणी सदस्य: सीए साहिल गुप्ता
नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन विभाग के साथ उचित संवाद स्थापित कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी।
इसके साथ ही सीए पवन अग्रवाल ने आरसीएम (RCM), इम्पोर्ट ऑफ सर्विसेज आदि विषयों पर सदस्यों को संबोधित करते हुए व्याख्यान दिया।
बैठक में सीए विजय गोयल, सीए प्रदीप तिवारी, सीए अतुल अग्रवाल, सीए मोहित टंडन, सीए अखिल रस्तोगी, सीए अक्षत अग्रवाल, सीए अपूर्व मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष सीए कपिल वैश्य ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



