बरेली

डीएम अविनाश सिंह ने किया ,गैस  एजेंसियों का निरीक्षण

कहा सिलेंडरों के भंडारण पर होगी कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। डीएम अविनाश सिंह के नेतृत्व में आज बरेली में गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान एलपीजी गैस की उपलब्धता,वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर स्थिति का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों पर नियमित निगरानी रखी जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने पारदर्शी और व्यवस्थित वितरण प्रणाली बनाए रखने पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button