
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया ने शहर के सेटेलाइट अस्पताल का औचक निरिक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए!
खैरिया सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे अस्पताल पहुँचे जहाँ मरीजों से मिलते हुए उनके इलाज व दुःखदर्द के बारे में पूछताछ की!विधायक ने अस्पताल प्रभारी डा. नितिन शर्मा से स्टॉफ की कमी पर चिंता जाहिर की एवं पूर्व में स्वीकृत बजट के बारे में जानकारी ली जिस पर प्रभारी ने बताया की इस समय हमारे अस्पताल में छ चिकित्सक है, जिनमे एक चिकित्सक रात्रि ड्यूटी व एक अवकाश पर है!चार डाक्टर इस समय अस्पताल में मरीज देख रहे है!
निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गिरीश डाटा, शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, दीपक चौधरी ,वे दू कौशिक, अनील रोहिल्ला मौजूद रहे!



