नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (गाजियाबाद) : नगरपालिका परिषद लोनी में सरकार द्वारा नामित सभासदों की बहुप्रतीक्षित सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। करीब तीन वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आई इस सूची में कुछ वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलने पर जहा संतोष व्याप्त है, तो वहीं कई समुदायों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। जारी सूची में आर०सी० अग्रवाल, सुदेश शर्मा, प्रशांत ठाकुर, राहुल बैसला और विपिन कसाना को नामित सभासद बनाया गया है। सूची में वैश्य, ठाकुर, ब्राह्मण समाज के साथ-साथ गुर्जर समुदाय के दो कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। जिस कारण इस समुदाय में खुशी की लहर दिखी जा रहीं हैं वहीं दूसरी और एससी और जाट बिरादरी के कार्यकर्ताओं को शामिल न किए जाने से उस वर्ग में निराशा है। इसके अलावा, महिलाओं की भागीदारी की बात करने के बावजूद इस सूची में किसी भी महिला कार्यकर्ता को स्थान नहीं दिया गया है, जिससे महिला कार्यकर्ताओं में भी असंतोष है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में सरकार के गठन के बाद भी नगर पंचायत, नगरपालिका परिषद और नगर निगमों में नामित सभासदों की सूची लंबे समय तक लंबित रही। अब सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं का कहना है कि नामित सभासदों से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।
सूची में ज्यादातर पुराने चेहरों को तवज्जो दी गई है, जिससे नए कार्यकर्ताओं में भी असंतोष की स्थिति बनी देखी जा रही है
