ललितपुर
हजारिया महादेव मंदिर चोरी काण्ड
श्रद्धालुओं में बढ़ रही हलचल, 25 दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं

मंदिर समिति ने जताई नाराजगी, प्रशासन से तेज कार्यवाही की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के कस्बा बांसी स्थित प्रसिद्ध हजारिया महादेव मंदिर में लाखों रुपये के आभूषण और दानपेटी की नकदी चोरी होने की घटना को 20-25 दिन से अधिक समय बीत चुका है। हालांकि अब तक पुलिस को चोरों का सीधा सुराग नहीं मिल सका जनता कर रही तेज कार्यवाही की मांग। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी की रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे और भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, गणेश, कार्तिकेय, माता सीता व पार्वती की मूर्तियों से चांदी के मुकुट, चूड़ा सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा माता सीता और पार्वती की मूर्तियों के सोने के मंगलसूत्र भी चुरा लिए गए। चोर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर सुनील भारद्वाज व थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए थे। 21 फरवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में सीओ सदर सुनील भारद्वाज का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। मंदिर समिति अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हम प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और उम्मीद है कि जल्द ही चोरी का खुलासा होगा लेकिन देरी बढ़ती जा रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा, लेकिन हमें विश्वास है कि पुलिस कार्रवाई करेगी। समिति कोषाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता ने बताया कि जांच कई स्तरों पर चल रही है। यदि प्रशासन और तेजी दिखाए तो जल्द परिणाम सामने आ सकते हैं। हमें उम्मीद है कि चोर जल्द पकड़े जाएंगे। उपाध्यक्ष भैया लाल पुलैया ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई जारी है पर अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया और श्रद्धालुओं को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद में हो रही देरी है। पत्रकार राहुल सुमन ने कहा कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक ठोस सुराग नहीं मिला है। प्रशासन को और तेजी दिखाने की जरूरत है ताकि लोगों का भरोसा बना रहे। समिति ऑडिटर रोनू बुखारिया का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। यदि जांच में तेजी लाई जाए तो जल्द ही सफलता मिल सकती है। नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है और उम्मीद है कि उच्च अधिकारी इस मामले को प्राथमिकता देंगे और जल्द परिणाम सामने आएंगे। वहीं शैलेन्द्र पुरोहित शैलू ने कहा कि श्रद्धालुओं में आक्रोश है, लेकिन पुलिस से तेज कार्रवाई की उम्मीद जारी है। कस्बे के लोगों का मानना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस घटना का जल्द खुलासा होना जरूरी है। पुलिस द्वारा गठित टीमों की सक्रियता और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन बढ़ रही देरी श्रद्धालुओं में हलचल का कारण।