ललितपुर

आज से देश में नवरात्रि की धूम

मंदिरों में गूंजे जय माता दी के जयकारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। चैत्र माह की नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो गई है। ललितपुर के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों में सुबह-सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। नवरात्रि के पहले दिन का उत्साह शहर भर में छाया हुआ है। नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह करीब 4 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और निर्जल व्रत रखकर उनकी उपासना की। भक्तों ने मां से मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। मंदिर के पुजारी प्रकाश पंडा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button