सम्मान समारोह किया आयोजन

भरतपुर।10 अप्रैल तहसील जनूथर के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में आज सत्र 2025 -26 के बोर्ड कक्षाओं के मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि भवानी शंकर शर्मा थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि पूरनबली ने की तथा समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दुपट्टा माला पहनाकर सम्मानित किया गया कक्षा 12वीं कला वर्ग में कुमारी भारती पुत्री दरब सिंह जनूथर ने 94.60%, सृष्टि पुत्री उत्तम प्रजापत ने 89.60 प्रतिशत एवं प्रिया पुत्री सुरेंद्र सिंह नगला जनूथर ने 89.40% अंक प्राप्त किये एवं कक्षा 10 में अंग्रेजी माध्यम मे कनिष्का कुमारी पुत्री बलराम सेजवाल जनूथर ने91.61% कृष्णा शर्मा पुत्री भवानी शंकर शर्मा जनूथर ने 88.67, प्राची पुत्री खरगसिंह थैरावर ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया मुख्य अतिथि भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक के बीच आत्मीयता और संवाद से ही बेहतर परिणाम संभव है विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार जताते हुए विद्यालय की गतिविधियों से विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला एवं इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं प्रधानाचार्य का साफा बांधकर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया एवं इसी तरह से आगे भी बच्चों की नियमित पढ़ाई कराने पर फोकस किया कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकायें ओमप्रकाश देशवाल मदन पाराशर देवेंद्र सिंह, श्रीमती हेमलता सैनी, श्रीमती सुषमा यादव, राजेश मनोज धारा सिंह नागेंद्र कटारा टीकम चंद विजय सिंह आकाश जैन एवं प्रेम दीवान चंद्रपाल सिंह मोनू पंडित गोविंद पेंटर पूरनवली योगेश और राज दीवान दिनेश दीवान गोविंद खंडेलवाल संजय पानवाला भगवत बंसल गिर्राज प्रसाद सैनी महेश दीवान योगेश सैनी सतीश खंडेलवाल राजू खंडेलवाल रामसिंह जाटव राजेश सोनी लाखन पहलवान विवेक चौधरी घनश्याम सैनी नंदराम सैनी आदि उपस्थित थे विद्यालय से सभी मेधावी छात्राओं को दुपट्टा बांधकर गाड़ियों में बिठाया गया एवं पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ रैली निकाली गई जगह-जगह पर ग्रामीणों ने बड़े ही जोर जोर से सभी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया एवं छात्राओं को जलपान ठंडाई लस्सी पिलाई गई पूरे गांव में भारी हर्ष एवं उत्साह का माहौल रहा मेधावी छात्राओं को भगवत बंसल भवानी शंकर शर्मा सतीश खंडेलवाल राजू खंडेलवाल तुल्ली पान वाला डब्बू बंसल महेश कोली राजेश सोनी पोपट खंडेलवाल राकेश तोला चंद्रपाल तेवतिया आदि ने गिफ्ट भेंट किये कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं सभी को जलपान कराया गया एवं अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का विद्यालय में प्रवेश दिलाने का अभिभावकों से आग्रह किया गया।



