गोड्डा

बाल संरक्षण समिति एवं बच्चों को क्षमतावर्धन बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

बोआरीजोर : प्रखंड के सभागार भवन में बाल संरक्षण समिति एवं बच्चों को क्षमतावर्धन बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने किया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रमुख ने बताया कि साथी संस्था के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। क्षेत्र से पलायन रोकना एवं बच्चों में क्षमता वर्धन बढ़ाने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा, यह अत्यंत सुदुर प्रखंड है और यहां के लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन हुआ है, इसे सक्रिय करना आवश्यक है। स्कूल में प्रार्थना के बाद बच्चों को उनके अधिकार एवं दायित्व के बारे में जानकारी देनी चाहिए। बाल संरक्षण समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने में प्रखंड कार्यालय में होना चाहिए। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र से लोग पलायन करते है, इसे रोकना आवश्यक है। जितने भी व्यक्ति पलायन करते हैं, उसका पंजीकरण होना आवश्यक है। इससे पलायन व्यक्ति को सरकारी लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। मजदूर को श्रम कार्ड बनाना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई भी घटना होती है तो सरकारी मुआवजा राशि देने में आसानी होगी। वहीं बताया गया कि अनैतिक कार्यों बाल तस्करी, बाल अपराध, बाल यौन शोषण, बाल विवाह रोकने के लिए गांव में जागरूकता आवश्यक है। वहीं मुखिया मनोज मरांडी ने कहा कि पहाडिया गांव ने पलायन, बाल तस्करी अत्यधिक होती है। पहाड़िया ग्रामीण को जागरूक करना अति आवश्यक है। बिचौलिया के द्वारा प्रलोभन देकर छोटी-छोटी लड़की को बेचा जाता है इसे रोकना अति आवश्यक है।
वहीं कार्यक्रम में मंच का संचालन पिंकी बास्की ने किया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर बीपीओ रमेश कुमार, सीधीएस किशोर झा, लॉस मुर्मू, गौरव पाल, चंद्र महादेव, नीरज, तुखी, मीनू आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button