ललितपुर

प्रोजेक्ट नई किरण से बिखरे परिवार में लौटी खुशियां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। परिवारों को टूटने से बचाने और दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में चलाए जा रहे नई किरण प्रोजेक्ट के तहत रविवार को पुलिस लाइन ललितपुर में एक परिवार का सफल पुनर्मिलन कराया गया। एसपी मो. मुश्ताक के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नई किरण प्रोजेक्ट की टीम ने परिवार के सदस्यों को समझाइश दी और आपसी संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों में सुलह कराई। समझौते के बाद परिवार के सदस्य खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गए। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में मिठास और विश्वास का संदेश दिया। नई किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिखरते परिवारों को जोडऩा और दांपत्य जीवन में नई उम्मीद जगाना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस पहल से जनपद में पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो सकेगा। इस दौरान एस पी पाठक, अजय बरया, डा.दीपक चौबे, डा.जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, डा.संजीव कुमार शर्मा और डा.एड.अरमान कुरैशी सहित महिला थाना प्रभारी अनीता देवी, महिला आरक्षी सिमरन और रिक्रूट महिला आरक्षी अमिता कुमारी का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button