ललितपुर

 रामपुर में लगा श्रमिक जागरूकता एवं पंजीयन शिविर

सैकड़ों मजदूरों ने ली योजनाओं की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जोडऩे के उद्देश्य से ग्राम रामपुर में असंगठित कर्मकार मजदूर यूनियन के तत्वावधान में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष अमित प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर श्रमिक पंजीयन कराया तथा श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिकों को बताया गया कि श्रमिक पंजीयन के माध्यम से मजदूरों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है, जिनमें सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा सहायता और अन्य कल्याणकारी सुविधाएं शामिल हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने श्रमिकों को जागरूक करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समय रहते पंजीयन कराकर सरकारी योजनाओं से जुड़ें। कार्यक्रम में ग्राम रामपुर के प्रधान प्रतिनिधि दयाराम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब मजदूर जागरूक होकर अपना पंजीयन कराएं। उन्होंने गांव के सभी श्रमिकों से आगे आकर योजना का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर के.पी., अजय साहू, संगठन मंत्री सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, महामंत्री महेंद्र झा, कोषाध्यक्ष महेंद्र तथा प्रचार मंत्री रूपेश साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने और अपने साथ अन्य मजदूरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामीणों और श्रमिकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button