गोड्डा

बकरीद पर्व के दिन भी गांधीग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाएं जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा जिला अंतर्गत गांधीग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बकरीद पर्व को लेकर जहां कई सरकारी कार्यालयों में छुट्टी का माहौल देखा जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ निर्वहन करते नजर आए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) खुशबू कुमारी, एएनएम रीता कुमारी एवं चंदा कुमारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहीं। सभी स्वास्थ्यकर्मी काफी जोश और उमंग के साथ लोगों की सेवा करते दिखाई दिए। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंच रही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी जा रही है तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया जा रहा है। खासकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्व-त्योहार के दिन भी इस प्रकार से सेवा देना मानवता की मिसाल है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि लोगों की सेवा ही उनका पहला कर्तव्य है और किसी भी परिस्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बकरीद जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर भी गांधीग्राम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button