गोड्डा
हजारों मुसलमान एक साथ सफ में खड़े होकर नमाज किया अदा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। बसंतराय ईदगाह में ईद उल अजहा का त्योहार पूरी तरह शांति, भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण मैं संपन्न बसंतराय सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे थे और देखते ही देखते पूरा ईदगाह नमाजियों से भर गया। हजारों लोग एक साथ सफ में खड़े होकर नमाज अदा कर रहे हैं। हर तरफ अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देखने को मिला।
नमाज के दौरान लोगों ने पूरे मुल्क में शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों में ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में चारों तरफ भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ईद उल अजहा को कुर्बानी और इंसानियत का पर्व माना जाता है। यह त्योहार हमें त्याग, प्रेम और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। बसंतराय क्षेत्र में भी लोगों ने इसी भावना के साथ त्योहार मनाया और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था ना फैल सके। बसंतराय थाना प्रभारी रामदेव वर्मा इंस्पेक्टर विष्णुदेव चौधरी लगातार पूरे क्षेत्र का जायजा लेते नजर आए। वहीं अंचल निरीक्षक उदय तिवारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।
प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग रहा
एक साथ बैठकर और एक साथ खड़े होकर नमाज अदा कर रहे हैं। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। कई लोगों ने कहा कि आज समाज को सबसे ज्यादा जरूरत आपसी प्रेम और एकता की है, और ईद का यह त्योहार वही संदेश देता है। ईदगाह के आसपास भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात था और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। बच्चों में भी ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। नए कपड़ों में बच्चे काफी खुश नजर आए और नमाज के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से गले मिलते दिखाई दिए। वहीं, बुजुर्गों ने देश और समाज की तरक्की के लिए दुआ करते हुए लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।




