बोकारो

बोकारो एयरपोर्ट को लेकर कुमार अमित ने केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

बीएसएल के ख़ाली पड़े भवनों में सूक्ष्म रक्षा उपकरण उत्पादन केन्द्र खोलने का भी किया मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो दौरे पर आए केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र राज के साथ यहां के नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमानों के परिचालन प्रारंभ करने की मांग की। इस लेकर भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मौक़े पर केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ में एयरपोर्ट ऑथरिटी के सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर इस एयरपोर्ट के अब तक के प्रगति की जानकारी ली एवं इनलोगों को यहां से व्यवसायिक उड़ानों को शीघ्र प्रारंभ करने को लेक आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावे कुमार अमित न बोकारो स्टील प्रबंधन के ख़ाली पड़े भवनो में लघु एवं सूक्ष्म स्तर के रक्षा उपकरणों के उत्पादन प्रारम्भ करने उसके सदुपयोग करने की भी मांग की। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिन्ह, विक्रम पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष विनोद महतो, एस सी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम, मुकेश राय, प्रकाश कुमार, मंतोष यादव, धनराज चौधरी, लालबाबू, चन्द्रप्रकाश आदि भी उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button