बोकारो

विश्व पर्यावरण दिवस पर पिलपिलो मोड में पौधारोपण 

विधायक जयराम महतो ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो । नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत अंतर्गत पिलपिलो मोड़ में वन व पर्यावरण सुरक्षा समिति पिलपिलो के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या कुमारी खुशबू महतो, नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख हरिलाल महतो, कंजकिरो मुखिया ललिता देवी एवं वनपाल जगदीश महतो ने संयुक्त रूप से प्रकृति की पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने कहा कि धरती मां का श्रृंगार पेड़-पौधे ही हैं। अगर हम आज पेड़ नहीं लगाएंगे तो कल हमारी सांसें छिन जाएंगी। प्रकृति से छेड़छाड़ बंद करिए, वरना प्रकृति बदला लेना जानती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ जरूर लगाए और उनका संरक्षण भी करे। विधायक ने कहा कि डुमरी विधानसभा को हरा-भरा बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर पंचायत में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। टाइगर जयराम महतो ने उपस्थित ग्रामीणों, माता-बहनों एवं युवाओं को पर्यावरण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं। यहां के जल, जंगल, जमीन को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर युवा संकल्प ले कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएगा। ऊपरघाट जिला परिषद सदस्या कुमारी खुशबू महतो ने अपने संबोधन में कही कि विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि 365 दिन की जिम्मेदारी है। ऊपरघाट क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाना मेरा सपना है। जिला परिषद की योजना से हर गांव में फलदार और छायादार पौधे लगवाए जाएंगे, माता-बहनों से अपील है कि घर के आंगन में तुलसी के साथ एक नीम का पेड़ जरूर लगाएं। वहीं नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कही कि नावाडीह प्रखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मनरेगा से भी पौधरोपण कर ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। मैं जनता से अपील करती हूं कि लगाए गए पौधों की रक्षा अपने बच्चों की तरह करें, तभी यह मुहिम सफल होगी। इधर, ऊपरघाट स्थित सियारी मोड़ में भी ग्रामीणों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यहां भी लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मौके पर उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया ललिता देवी, वनपाल जगदीश महतो, विधायक प्रतिनिधि खगेंद्र महतो, विधायक निजी सचिव , विधायक प्रतिनिधि लालमोहन तूरी,युवा नेता दिनेश महतो, समिति अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, संरक्षक उमेश कुमार महतो, झामुमो नेता गंगाराम महतो, देवनारायण महतो, पंचायत समिति सदस्य रेवतलाल महतो, कमल प्रसाद महतो, किशोर कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, शंभु महतो, कोलेश्वर महतो, सुरेश महतो, रूपेश महतो, राजेश महतो समेत सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button