बैढ़न से संचालित हो रहा है देवसर आईसीडीएस का दफ्तर

सिंगरौली। स्थानीय मुख्यालय के महिला एवं बाल विकास विभाग का कामकाज पिछले कुछ महीने से भगवान भरोसे है। बैढ़न से परियोजना दफ्तर का संचालन प्रभारी कर रहे हैं। जहां अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्रों के ताले भी नही खुल रहे हैं। वही दफ्तर में वसूलीबाज दलाल काफी सक्रिय हैं।
गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग देवसर परियोजना दफ्तर कई महीनों से प्रभारी के भरोसे है। बैढ़न शहर में पदस्थ परियोजना अधिकारी आरपी सिंह को देवसर परियोजना कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। जहां आरपी सिंह बैढ़न से ही देवसर आना-जाना कर रहे हैं। जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण विभाग है। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का कुपोषण दूर करने के साथ-साथ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित हैं। साथ ही बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं योजना है। लेकिन प्रभारी परियोजना अधिकारी देवसर में बैढ़न से ही आना-जाना कर रहे हैं। जिसके कारण यहां के क्षेत्र के अधिकांश आंगनवाड़ी केन्द्र या तो समय से नही खुलते हैं या फिर कुछेक में ताला लटका रहता है। यह भी आरोप है कि यहां दफ्तर में कथित सोनी सरनेम का व्यक्ति दलाल के रूप में हाबी है। साझा चूल्हा कार्यक्रम सहित सहित अन्य योजनाओं में उगाही बगाही दलाल सक्रिय होकर कर रहा है। इसके अलावा प्रभारी परियोजना अधिकारी की एक नही अनेक काले कारनामे हैं। बजट सत्र समाप्ति के समय कई योजनाओं की राशि में बंदरबांट किया है। जिसका पूर्व में खुलासा किया जा चुका है। यहां के कई गणमान्य नागरिको ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।