मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक के सुरक्षा वाहन की ट्रक से टक्कर

दरोगा की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मांट के विधायक राजेश चौधरी को रविवार दोपहर जेवर हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए उड़ान भरनी थी। वह अपने काफिले के साथ द्रुतगामी मार्ग से जेवर हवाई अड्डे उतरे थे। यह दुर्घटना नए फ्लाईओवर के निकट हुई। एक मालवाहक ट्रक गलत दिशा से सामने आ रहा था। उसने मोड़ पर सुरक्षा वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरक्षा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। वाहन में सवार पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद दरोगा राजेंद्र सिंह यादव घायल हो गए। विधायक राजेश चौधरी अपनी कार में पीछे चल रहे थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद ली। फंसे हुए पुलिसकर्मियों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने दरोगा राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद विधायक राजेश चौधरी ने गहरा दुख जताया। रविशंकर शंकर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा ने कहा, आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक पुलिस कर्मी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सके। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button