बूंदी

ब्रह्मा कुमारी कमला दीदी जी की चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि

एनपीटी ब्यरो

बूंदी! प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व संचालिका परम श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर स्नेह सुमांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी रजनी दीदी जी ने कमला दीदी जी की चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस पर संबोधित करते हुए बताया कि कमला दीदी जी एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी थीं। उनकी मात्सल्य और मातृत्व प्रेम की भावना ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। चाहे बच्चा हो, बड़ा हो या बुजुर्ग, हर कोई उनसे मिलकर अपनेपन का अनुभव करता था।

कमला दीदी जी का जीवन अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक था। वह हर पल का ध्यान रखती थीं और हर कार्य समय अनुसार करने का प्रयास करती थीं। उनकी दिनचर्या इतनी सटीक थी कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में इसका पालन किया।

स्वास्थ्य सही न होने के बावजूद, कमला दीदी जी की आत्मशक्ति और सकारात्मकता अद्भुत थी। वह सदैव मुस्कुराते चेहरे से सबको मिलती थीं और उनके व्यवहार में इतनी कुशलता थी कि सामने वाले व्यक्ति को लगता था कि वह उन्हें बहुत समय से जानती हैं।विधायक हरिमोहन शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि जीवन जो हमें मिला है, वह हमारे पूर्व के अच्छे कर्मों और पुण्य कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म परमात्मा का एक बड़ा उपहार है, और मानसिक रूप से संपूर्ण होना आर्थिक रूप से संपूर्ण होने से अधिक महत्वपूर्ण है।

विधायक जी ने बताया कि त्याग, परिश्रम और सेवा भाव से ही आंतरिक संतुष्टता की प्राप्ति होती है। उन्होंने ब्रह्मा कुमारी दीदीयों की सराहना करते हुए कहा कि उनके स्वच्छ और निर्मल मन और सेवा भाव की वृत्ति बहुत गहरी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा कुमारी संस्था द्वारा बूंदी में प्रदान की जा रही सेवाएं श्रेष्ठ आचरण बनाने की शिक्षा दे रही हैं।ब्रह्मा कुमारीस के अंतराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे ब्रह्मा कुमार राजयोगी राकेश भाई जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि उच्च महान हस्तियों के स्मृति दिवस हमें अपने जीवन को विशेष बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा की शक्ति सदा हमारे लिए हाजिर है, बस हमें पूरे दिन उसको अपने आचरण में लाने की जरूरत है।

राकेश भाई जी ने बताया कि यदि हम पूरे दिन का कर्म करते हुए परमात्मा की याद में रहते हैं तो यह कर्म हमारी पुण्य कर्म बन जाती है। उन्होंने आदरणीय कमला दीदी जी के जीवन को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनकी पुण्य स्मृति दिवस पर हम ये संकल्प करें कि हम अपना जीवन ऐसा ही बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि खाना खाते और पानी पीते समय यदि हम परमात्मा को याद करेंगे तो वो पानी अमृत और खाना भोग बन जाएगा, जो हमारे तन और मन को शक्ति देगा। उन्होंने कहा कि रात को सोते समय अपनी सारी बातें भगवान से शेयर करने और अपनी सारी चिंताओं परेशानियों का हल परमात्मा से पूछने से हमें सही मार्गदर्शन मिलेगा और हम आदरणीय दीदी जी के जैसा श्रेष्ठ जीवन जी सकते हैं।

विधायक जी ने कहा कि देश में अशांति और अराजकता का वातावरण पैदा हो रहा है, और प्रतिशोध की भावनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन ब्रह्मा कुमारी संस्था इस अशांति के वातावरण को शांति में और अराजकता को अनुशासन पूर्ण वातावरण में बदलने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि असली मन का परिवर्तन ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा हो रहे प्रयासों से ही हो सकता है।

ब्रह्माकुमारी आदरणीय गीता दीदी जी ने आदरणीय कमल दीदी जी को श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबोधन में बताया कि दीदी जी ने सर्व के प्रति सदा ही निष्पक्ष भाव रखा। और यही शिक्षा दी की समस्या कभी भी बड़ी नहीं होती हर समस्या का समाधान आसान है हमें अपने जीवन में सदा निर्विघ्न होकर आगे बढ़ते रहना है।

ब्रह्माकुमार खुश राज भाई ने आदरणीय दीदी जी द्वारा ली गई पालन को अपने शब्दों द्वारा व्यक्त किया और कुशल मंत्र मंच संचालन किया।

कमला दीदी जी की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनकी याद में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और ब्रह्मा कुमारी दीदीयों ने आदरणीय कमला दीदी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में शामिल थे।

विधायक हरिमोहन शर्मा जी,डीपीएम रिलायंस फाउंडेशन रामधन जी,डायरेक्टर ऑफ एडिकल्चर दुर्गा लाल मौर्य जी,ब्रह्माकुमारी बूंदी सेवा केंद्र प्रभारी रजनी दीदी जी आदरणीय गीता दीदी सभी ब्रह्माकुमारी दीदीयाँ और भाई,ब्रह्माकुमार खुशराज भाई जी सभी ने आदरणीय कमला दीदी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button