
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : आठवें दिन जारी रहा कैनविज पीड़ितों का अनशन , कैनविज पीड़ित संघर्ष समिति के लोग बरेली महापौर डॉ. उमेश गौतम से मिले। संघर्ष समिति की नेता सपना सिंह के नेतृत्व में लगभग 35 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
डॉ. उमेश गौतम ने पीड़ितों को समस्या सुनकर तुरंत S.P. सिटी मानुष पारीक को फोन कर कैनविज के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। साथ ही एस आई टी के अध्यक्ष एस.पी. ट्रैफिक अकमल खान को भी फोन किया।
और सभी पीड़ितों को एसपी सिटी के पास गए एसपी सिटी ने सभी की समस्या सुनी और एसपी यात्रा पर फोन पर बात की तथा हर संभव धन वापसी करने का आश्वासन दिया इस मौके पर विनोद पटेल सुरेंद्र धर्मेंद्र रामलली, लता पटेल , सुनीता सूरज पटेल धर्मेंद्र केपी सिंह आदि मौजूद है !




